Haryana Assembly Elections 2024 : भाजपा ने फिरोजपुर झिरका से मुस्लिम उम्मीदवार Naseem Ahmed पर लगाया दांव

बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 7 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और 2 मंत्री शामिल हैं। लेकिन, लोगों के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम दो मुस्लिम चेहरे रहे, जिन्हें भाजपा ने चुनाव के उतारा है। बीजेपी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को टिकट दिया है। बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी नसीम अहमद को टिकट दिया था। पार्टी ने एक बार फिर से नसीम अहमद पर भरोसा जताया है।नसीम अहमद नूंह जिले के बड़े राजनीतिक घराने चौधरी मरहूम शकरुल्लाह खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से वे दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में नसीम अहमद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नसीम अहमद ने बीजेपी के टिकट पिछला चुनाव 2019 में ही फिरोजपुर झिरका विधानसभा से लड़ा था। इंडियन नेशनल लोकदल से फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद 2014 में विधायकी का चुनाव जीते थे। उनके पिता चौधरी मरहूम

Haryana Assembly Elections 2024 : भाजपा ने फिरोजपुर झिरका से मुस्लिम उम्मीदवार Naseem Ahmed पर लगाया दांव
बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 7 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और 2 मंत्री शामिल हैं। लेकिन, लोगों के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम दो मुस्लिम चेहरे रहे, जिन्हें भाजपा ने चुनाव के उतारा है। बीजेपी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को टिकट दिया है। बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी नसीम अहमद को टिकट दिया था। पार्टी ने एक बार फिर से नसीम अहमद पर भरोसा जताया है।

नसीम अहमद नूंह जिले के बड़े राजनीतिक घराने चौधरी मरहूम शकरुल्लाह खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से वे दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में नसीम अहमद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नसीम अहमद ने बीजेपी के टिकट पिछला चुनाव 2019 में ही फिरोजपुर झिरका विधानसभा से लड़ा था। इंडियन नेशनल लोकदल से फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद 2014 में विधायकी का चुनाव जीते थे। उनके पिता चौधरी मरहूम शकरुल्लाह खान प्रदेश सरकार में कई बार पशुपालन, मछली पालन मंत्री रहे हैं। फिरोजपुर झिरका सीट पर बीजेपी खाता नहीं खोल सकी है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0