Digvijay Singh ने चुनावी बॉण्ड योजना में मुखौटा कंपनियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया, केंद्र को घेरा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को हैरानी जताई कि शीर्ष कॉरपोरेट कंपनियां चुनावी बॉण्ड योजना से गायब हैं जबकि मुख्य दानदाता मुखौटा कंपनियां हैं। दिग्विजय ने इंदौर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने सभी फर्जी कंपनियों को बंद करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा, यह आश्चर्य की बात है कि इन कंपनियों ने चुनाव के लिए पैसा नहीं दिया। मुखौटा कंपनियां पैसा दे रही हैं। जिन फर्जी कंपनियों का न कोई कारोबार है न मुनाफा, वे हजारों करोड़ का चंदा कैसे दे रही हैं? इससे प्रधानमंत्री बेनकाब हो गए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि सोरेन ने केंद्र द्वारा दुरुपयोग की जा रही जांच एजेंसियों के सामने झुकने के बजाय जेल जाना पसंद किया। आगामी चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि ईवीएम के माध्यम से वोट चुराए जा रहे हैं और दावा किया कि वह इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण पर असंतोष व्यक्त करने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के प

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को हैरानी जताई कि शीर्ष कॉरपोरेट कंपनियां चुनावी बॉण्ड योजना से गायब हैं जबकि मुख्य दानदाता मुखौटा कंपनियां हैं। दिग्विजय ने इंदौर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने सभी फर्जी कंपनियों को बंद करने के लिए मजबूर किया है।
उन्होंने कहा, यह आश्चर्य की बात है कि इन कंपनियों ने चुनाव के लिए पैसा नहीं दिया। मुखौटा कंपनियां पैसा दे रही हैं। जिन फर्जी कंपनियों का न कोई कारोबार है न मुनाफा, वे हजारों करोड़ का चंदा कैसे दे रही हैं? इससे प्रधानमंत्री बेनकाब हो गए हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि सोरेन ने केंद्र द्वारा दुरुपयोग की जा रही जांच एजेंसियों के सामने झुकने के बजाय जेल जाना पसंद किया। आगामी चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि ईवीएम के माध्यम से वोट चुराए जा रहे हैं और दावा किया कि वह इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण पर असंतोष व्यक्त करने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के पार्टी छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि और भी नेता पार्टी छोड़ देंगे।उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वालों को फूल (कमल) छाप कांग्रेस कहा।
केंद्र द्वारा हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू किये जाने पर सिंह ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए कानून पहले से ही मौजूद थे तो क्या कारण था कि भाजपा सरकार को नियम बनाने में पांच वर्ष लग गए।
उन्होंने भाजपा के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस को आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की बहुतायत है और उम्मीदवारों का चयन करना मुश्किल हो रहा है।
What's Your Reaction?






