Delhi में हल्की बारिश का अनुमान, बादल छाए रहने की आशंका
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 98 फीसदी दर्ज की गई। उसने कहा कि शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 98 फीसदी दर्ज की गई। उसने कहा कि शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
What's Your Reaction?






