Delhi : नहर से बरामद कार में मानव कंकाल मिला, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुनक नहर से पानी कम होने के बाद एक क्षतिग्रस्त कार बरामद की जिसमें एक मानव कंकाल मिला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई। ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक व्यक्ति का है।

Delhi : नहर से बरामद कार में मानव कंकाल मिला, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुनक नहर से पानी कम होने के बाद एक क्षतिग्रस्त कार बरामद की जिसमें एक मानव कंकाल मिला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई। ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक व्यक्ति का है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0