Delhi के बाद अब पंजाब की बारी, इन 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, 4 मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

चार मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार 23 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करेगी। पंजाब के जल आपूर्ति, स्वच्छता, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, सूचना और जनसंपर्क, खनन और भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा मान सरकार ने स्वीकार कर लिया और तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को भेज दिया। पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है और ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Punjab में टला रेल हादला, Train Derail करने की थी साजिश, ड्राइवर ने सूझबूझ से बचायापंजाब सरकार ने घोषणा की कि आज शाम कैबिनेट विस्तार होगा जिसमें नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल, तरणप्रीत सिंह सोंड, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडियन शामिल होंगे। लहरा गागा से विधायक बरिंदर गोयल ने पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल को हराया

Delhi के बाद अब पंजाब की बारी, इन 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, 4 मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

चार मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार 23 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करेगी। पंजाब के जल आपूर्ति, स्वच्छता, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, सूचना और जनसंपर्क, खनन और भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा मान सरकार ने स्वीकार कर लिया और तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को भेज दिया। पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है और ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Punjab में टला रेल हादला, Train Derail करने की थी साजिश, ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाया

पंजाब सरकार ने घोषणा की कि आज शाम कैबिनेट विस्तार होगा जिसमें नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल, तरणप्रीत सिंह सोंड, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडियन शामिल होंगे। लहरा गागा से विधायक बरिंदर गोयल ने पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल को हराया था। हरदीप सिंह मुंडियां, साहनेवाल से विधायक हैं। तरनप्रीत सिंह सोंड, खन्ना और महिंदर भगत जालंधर वेस्ट से विधायक हैं। मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। इसमें अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, हटाये जा सकते हैं कुछ मंत्री

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज शाम इन चार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. पंजाब का राज्यपाल बनने के बाद राज्यपाल कटारिया का नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का यह पहला कार्यक्रम होगा। गौरतलब है कि भगवंत मान की 30 महीने पुरानी सरकार में यह चौथा कैबिनेट विस्तार है।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0