Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। आतिशी, संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी केजरीवाल के साथ भाजपा दफ्तर की ओर कूच कर रहे हैं। भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने से पहले केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आप को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चलाने का आरोप लगाया।अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP ने आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए ‘Operation झाड़ू’ शुरू किया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है, यह प्रधानमंत्री के शब्द हैं जो मुझे उन लोगों ने बताया जो उनसे मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर और कई राज्यों में AAP भाजपा को चुनौती दे सकती है इसलिए इसके पहले कि AAP चुनौती बने AAP को पहले ही कुचल देना जरूरी है।' केजरीवाल ने आगे कहा, 'ये लोग ‘Operation झाड़ू’ के तहत हमारे बड़े नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे। हमारे Ba

इसे भी पढ़ें: Bibhav Kumar की गिरफ्तार के खिलाफ सड़क पर उतरकर Arvind Kejriwal का प्रदर्शन, Swati Maliwal ने कसा तंज
AAP का एक-एक कार्यकर्ता आग से निकल कर अग्नि परीक्षा देकर आया है।
— AAP (@AamAadmiParty) May 19, 2024
ये झूठे केस में एक-एक कर हमारे सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं, कल इन्होंने मेरे PA को भी गिरफ़्तार कर लिया है।
हम कोई डरने वाले नहीं हैं। आज हम सभी आपके पास BJP मुख्यालय आ जाते हैं, आप हम सभी को गिरफ़्तार कर… pic.twitter.com/w1JBFDkutO
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां
What's Your Reaction?






