CM Nitish ने रात 12 बजे PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई, RJD का तंज- ऐसे विश तो प्रेमी भी...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठीक 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 सितंबर) को 74 वर्ष के हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वह देश के पहले राजनीतिक नेता थे जिन्होंने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी थी। पार्टी लाइनों से परे कई नेताओं ने मंगलवार सुबह एक्स का सहारा लिया और पीएम मोदी के लिए संदेश लिखा। इसे भी पढ़ें: 'देश को आजादी के बाद पहली बार मिली मजबूत सरकार', Amit Shah ने मोदी सरकार के 100 दिनों के कामकाज का लेखाजोखा किया पेशनीतीश कुमार ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया, "माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।" रात 12 बजे जन्मदिन बधाई पोस्ट करने पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नीतीश पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इतनी शीघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है। मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे, 12 बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया।

CM Nitish ने रात 12 बजे PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई, RJD का तंज- ऐसे विश तो प्रेमी भी...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठीक 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 सितंबर) को 74 वर्ष के हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वह देश के पहले राजनीतिक नेता थे जिन्होंने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी थी। पार्टी लाइनों से परे कई नेताओं ने मंगलवार सुबह एक्स का सहारा लिया और पीएम मोदी के लिए संदेश लिखा।
 

इसे भी पढ़ें: 'देश को आजादी के बाद पहली बार मिली मजबूत सरकार', Amit Shah ने मोदी सरकार के 100 दिनों के कामकाज का लेखाजोखा किया पेश


नीतीश कुमार ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया, "माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।" रात 12 बजे जन्मदिन बधाई पोस्ट करने पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नीतीश पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इतनी शीघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है। मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे, 12 बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया। काश इतनी तत्परता बिहार में हो रही हत्या और बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्यमंत्री जी वाह।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड नगर में हुआ था। खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना है। 
 

इसे भी पढ़ें: गणपति की गिरफ्तारी को लेकर Karnataka में हिंदुओं में गुस्सा, NIA जांच की मांग की


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0