Bvlgari Aeterna के इवेंट में शामिल हुईं Priyanka Chopra, ऑफ शोल्डर गाउन के साथ पहना 200 कैरेट के हीरे का हार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री बीती रात इटालियन लक्जरी फैशन हाउस बुल्गारी एटर्ना के एक इवेंट में शामिल हुई, जिसका आयोजन इटली की राजधानी रोम में किया गया। बुल्गारी एटर्ना इवेंट में, प्रियंका काले और सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन पहले दिखी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने शार्ट हेयर के साथ अपने इस लुक को कम्पलीट किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। बता दें, ये इवेंट अपने आप में काफी ख़ास था क्योंकि ब्रांड ने इस कार्यक्रम के दौरान पहली बार अपने दूरदर्शी Bvlgari Aeterna हाई ज्वेलरी और हाई-एंड घड़ियाँ का कलेक्शन लॉन्च किया। इसे भी पढ़ें: Jennifer Lopez और Ben Affleck की शादी में आई दरार, Hollywood की स्टार जोड़ी के अलग होने पर सूत्र ने किए चौकाने वाले खुलासेशार्ट हेयर के अलावा प्रियंका का 200 कैरेट के हीरे के हार भी सुर्खियों में हैं, जो उन्होंने अपने गाउन के साथ इवेंट में पहना था। अभिनेत्री का हीरे का हार देखने में काफी खूबसूरत था। बुल्गारी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने 200 कैरेट का एटर्ना सर्पेंटी ने

Bvlgari Aeterna के इवेंट में शामिल हुईं Priyanka Chopra, ऑफ शोल्डर गाउन के साथ पहना 200 कैरेट के हीरे का हार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री बीती रात इटालियन लक्जरी फैशन हाउस बुल्गारी एटर्ना के एक इवेंट में शामिल हुई, जिसका आयोजन इटली की राजधानी रोम में किया गया। बुल्गारी एटर्ना इवेंट में, प्रियंका काले और सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन पहले दिखी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने शार्ट हेयर के साथ अपने इस लुक को कम्पलीट किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। बता दें, ये इवेंट अपने आप में काफी ख़ास था क्योंकि ब्रांड ने इस कार्यक्रम के दौरान पहली बार अपने दूरदर्शी Bvlgari Aeterna हाई ज्वेलरी और हाई-एंड घड़ियाँ का कलेक्शन लॉन्च किया।
 

इसे भी पढ़ें: Jennifer Lopez और Ben Affleck की शादी में आई दरार, Hollywood की स्टार जोड़ी के अलग होने पर सूत्र ने किए चौकाने वाले खुलासे


शार्ट हेयर के अलावा प्रियंका का 200 कैरेट के हीरे के हार भी सुर्खियों में हैं, जो उन्होंने अपने गाउन के साथ इवेंट में पहना था। अभिनेत्री का हीरे का हार देखने में काफी खूबसूरत था। बुल्गारी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने 200 कैरेट का एटर्ना सर्पेंटी नेकलेस पहना है, जो लेसोथो से प्राप्त हीरे से बना है। फैशन और पॉप संस्कृति-आधारित इंस्टाग्राम अकाउंट डाइट सब्या ने प्रियंका के हार के बारे में बताते हुए लिखा, 'इसे 2,800 घंटे से अधिक की शिल्प कौशल की आवश्यकता होती है और इसमें 200 कैरेट से अधिक का एक कच्चा हीरा होता है, जिसे काटकर कुल 140 कैरेट के सात नाशपाती के आकार की बूंदें बनाई जाती हैं।'

 

इसे भी पढ़ें: Joe Jonas की पत्नी कहलाने से थी Sophie Turner को नफरत, इंटरव्यू में अभिनेत्री ने पहली बार की अपने तलाक पर बात, जानें क्या कुछ कहा


प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे, हांगकांग-ताइवानी अभिनेत्री और मॉडल शू क्यूई और चीनी-अमेरिकी अभिनेत्री लियू यिफेई भी इवेंट में मौजूद थीं। इवेंट में ऐनी ने थाई-हाई स्लिट वाला एक शानदार सफेद गाउन पहना था। शू क्यूई ने गुलाबी रंग का गाउन पहना था, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा था। अभिनेत्री लियू यीफेई को पिस्ता और सुनहरे रंग के गाउन में देखा गया। बता दें, प्रियंका, ऐनी, लियू यिफेई और शू क्यूई Bvlgari के वैश्विक राजदूत हैं, जो कीमती पत्थरों की सोर्सिंग में ब्रांड की 140 साल की लंबी विरासत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आये थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0