Buldhana में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव में 10 व्यक्ति घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बृहस्पतिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच पथराव में करीब 10 लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 7 बजे हुई जब गुजरी चौक से शुरू हुआ। मुहर्रम जुलूस गरीब शाह बाबा दरगाह की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया, पथराव साखरखेरदा गांव के मालीपुरिया इलाके में हुआ। करीब 10 लोगों को मामूली चोटें आईं। आंसू गैस के गोले दागने के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी बी महामुनि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

Buldhana में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव में 10 व्यक्ति घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बृहस्पतिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच पथराव में करीब 10 लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 7 बजे हुई जब गुजरी चौक से शुरू हुआ। मुहर्रम जुलूस गरीब शाह बाबा दरगाह की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया, पथराव साखरखेरदा गांव के मालीपुरिया इलाके में हुआ।

करीब 10 लोगों को मामूली चोटें आईं। आंसू गैस के गोले दागने के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी बी महामुनि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0