BSP उम्मीदवार का किया जा रहा था सम्मान, सिक्कों से तौलने के दौरान गिरी, सिर में आई चोट

लोकसभा चुनाव को लेकर अब अंतिम चरण में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के लिए अब पंजाब के चंडीगढ़ में बीएसपी उम्मीदवार डॉक्टर ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई है। एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान उनके साथ गंभीर हादसा हो गया है।  दरअसल एक स्थानीय कार्यक्रम में डॉक्टर ऋतु सिंह को कार्यकर्ता सिक्कों से तोल रहे थे। इसी दौरान लकड़ी का तमगा का टूटकर उनके सिर में लगा और वह घायल हो गई। जैसे ही वो घायल हुई उनके सिर से खून निकलने लगा। स्थानीय समर्थकों मे उनकी चोट को कपड़े से ढका। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हाथों में उनके सिर पर कुछ टांके आए हैं। उन्हें घर भेजा गया है।  गौरतलब है कि पंजाब में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है। यहां कुल 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इससे पहले 2019 की बात करें तो चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 8 सीटें जीती थी। इसके बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को दो-दो सीट मिली थी। वही आम आदमी पार्टी की सीट पर भगवंत मान ने जीत दर्ज की थी।

BSP उम्मीदवार का किया जा रहा था सम्मान, सिक्कों से तौलने के दौरान गिरी, सिर में आई चोट
लोकसभा चुनाव को लेकर अब अंतिम चरण में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के लिए अब पंजाब के चंडीगढ़ में बीएसपी उम्मीदवार डॉक्टर ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई है। एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान उनके साथ गंभीर हादसा हो गया है। 
 
दरअसल एक स्थानीय कार्यक्रम में डॉक्टर ऋतु सिंह को कार्यकर्ता सिक्कों से तोल रहे थे। इसी दौरान लकड़ी का तमगा का टूटकर उनके सिर में लगा और वह घायल हो गई। जैसे ही वो घायल हुई उनके सिर से खून निकलने लगा। स्थानीय समर्थकों मे उनकी चोट को कपड़े से ढका। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हाथों में उनके सिर पर कुछ टांके आए हैं। उन्हें घर भेजा गया है। 
 
गौरतलब है कि पंजाब में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है। यहां कुल 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इससे पहले 2019 की बात करें तो चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 8 सीटें जीती थी। इसके बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को दो-दो सीट मिली थी। वही आम आदमी पार्टी की सीट पर भगवंत मान ने जीत दर्ज की थी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0