BJP President Nadda ने सहयोगी दलों के साथ बैठक की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यहां एक बैठक की। सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों में सुचारू रूप से समन्वय बनाए रखने और मतभेदों को दूर करने के लिए नियमित तौर पर राजग की बैठक की जाएगी। राजग की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पहले समान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत की थी और इस मुद्दे पर कई सहयोगी दल भाजपा के साथ एकमत नहीं हैं। भाजपा के कुछ सहयोगी दल वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन करने के मुद्दे पर भी सहमत नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा के सभी सहयोगी दल मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जयंत सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी बैठक में शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू भी अपने कैबिनेट सहयोगी भूपेंद्र यादव के साथ बैठक में शामिल हुए थे।

BJP President Nadda ने सहयोगी दलों के साथ बैठक की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यहां एक बैठक की।

सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों में सुचारू रूप से समन्वय बनाए रखने और मतभेदों को दूर करने के लिए नियमित तौर पर राजग की बैठक की जाएगी।

राजग की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पहले समान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत की थी और इस मुद्दे पर कई सहयोगी दल भाजपा के साथ एकमत नहीं हैं।

भाजपा के कुछ सहयोगी दल वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन करने के मुद्दे पर भी सहमत नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा के सभी सहयोगी दल मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जयंत सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी बैठक में शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू भी अपने कैबिनेट सहयोगी भूपेंद्र यादव के साथ बैठक में शामिल हुए थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0