Bijnor में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत, दिया जाएगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में आठ साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। धामपुर के नायब तहसीलदार विवेक तिवारी ने रविवार को बताया कि नहटौर के गांव मंडौरी की सुनीता अपनी आठ वर्षीय पुत्री को लेकर अन्य महिलाओं के साथ शनिवार शाम घास काटने जंगल गयी थी। तिवारी ने बताया कि सुनीता घास काट रही थी और उसकी बेटी वहीं खेल रही थी तभी अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Bijnor में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत, दिया जाएगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में आठ साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। धामपुर के नायब तहसीलदार विवेक तिवारी ने रविवार को बताया कि नहटौर के गांव मंडौरी की सुनीता अपनी आठ वर्षीय पुत्री को लेकर अन्य महिलाओं के साथ शनिवार शाम घास काटने जंगल गयी थी।

तिवारी ने बताया कि सुनीता घास काट रही थी और उसकी बेटी वहीं खेल रही थी तभी अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0