Baramulla में आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान दूसरे दिन जारी, फिर से गोलीबारी शुरू

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा और शुक्रवार को फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को सुबह फिर से गोलीबारी हुई। मुठभेड़ बृहस्पतिवार को शुरू हुई और इस दौरान मुठभेड़ स्थल के पास फारूक अहमद नाम का एक नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।

Baramulla में आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान दूसरे दिन जारी, फिर से गोलीबारी शुरू

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा और शुक्रवार को फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को सुबह फिर से गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ बृहस्पतिवार को शुरू हुई और इस दौरान मुठभेड़ स्थल के पास फारूक अहमद नाम का एक नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0