Assam मे धान के खेत में मिले दो नाबालिग लड़कों के शव, मामले की जांच शुरू
असम के कोकराझार जिले में शुक्रवार को धान के एक खेत से दो नाबालिग लड़कों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़के गोसाईगांव उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जमुनातरी गांव से बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थे। उन्होंने कहा कि उसी गांव के एक खेत में दोनों लड़कों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान नजमल हक और रकीबुल अली के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

असम के कोकराझार जिले में शुक्रवार को धान के एक खेत से दो नाबालिग लड़कों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़के गोसाईगांव उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जमुनातरी गांव से बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थे।
उन्होंने कहा कि उसी गांव के एक खेत में दोनों लड़कों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान नजमल हक और रकीबुल अली के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?






