दिल्ली आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद वह लगातार। ईडी हिरासत में है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने भी मोर्चा बुलंद कर दिया है। दिल्ली की सभी जिला अदालतों की वकील आज प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी के लिए बता दे की दोपहर लगभग 12:30 बजे तीस हजारी, कडकडडूमा, साकेत, द्वारका कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट में मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन सभी वकील मिलजुल कर करेंगे। सभी वकीलों ने प्रदर्शन के जरिए अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने का फैसला किया है। वकीलों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। बता देगी इन दोनों अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हर दिन उनकी गिरफ्तार की विरोध में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आबादी पार्टी की तरफ से लगातार अरविंद केजरीवाल को रिहा करने की मांग की जा रही है।
इस मामले में वकीलों का कहना है कि एक एक्टिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना बिल्कुल गैरकानूनी है। वकीलों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शादीशुदा की जा रही है क्योंकि वही ऐसे नेता है जिन्होंने आम आदमी के लिए सच में काम किया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही दिल्ली की जनता को सस्ती बिजली, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी एजुकेशन मुहैया कराई जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री में यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। वकीलों को कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने वकीलों के लिए भी काफी काम किया है। वकीलों के लिए टर्म इंश्योरेंस, मेडिकल पॉलिसी की सुविधा दिल्ली सरकार द्वारा मुहैया कराई गई है। ऐसे में जो मुख्यमंत्री आम जनता के लिए लगातार काम कर रहा है विपक्ष उनके खिलाफ साजिशे रचना में व्यस्त है।