Adani को Devendra Fadnavis ने लगाई फटकार, Dharavi Redevelopment को लेकर दे डाली चेतावनी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अदानी समूह को फटकार लगाई है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अडानी समूह अगर राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो सरकार कंपनी के खिलाफ एक्शन लेगी।  इसके तहत धारावी पुनर्विकास का ठेका अडानी समूह से वापस ले लिया जाएगा। एक मीडिया समूह से बातचीत के द्वारा देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि परियोजना पर विपक्षी दल जो भी आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है। आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे अधिक बोली लगाने पर टेंडर अदानी समूह को दिया गया था।  मुंबई की कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को ही दावा किया था की महत्वाकांक्षी पुनर्निर्माण योजना यानी धारावी पुनर विकास योजना प्राइवेट लिमिटेड की 80% हिस्सेदारी अदानी समूह के पास में है। वहीं राज्य सरकार के पास महल 20% हिस्सेदारी है। बता दे कि कांग्रेस सांसद 2024 की लोकसभा चुनाव में सांसद बनने से पहले धारावी से विधायक थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुनर्विकास परियोजना रियल एस्टेट का सबसे बड़ा घोटाला है। गायकवाड़ के दावों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘धारावी पुनर्वि

Adani को Devendra Fadnavis ने लगाई फटकार, Dharavi Redevelopment को लेकर दे डाली चेतावनी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अदानी समूह को फटकार लगाई है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अडानी समूह अगर राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो सरकार कंपनी के खिलाफ एक्शन लेगी। 
 
इसके तहत धारावी पुनर्विकास का ठेका अडानी समूह से वापस ले लिया जाएगा। एक मीडिया समूह से बातचीत के द्वारा देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि परियोजना पर विपक्षी दल जो भी आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है। आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे अधिक बोली लगाने पर टेंडर अदानी समूह को दिया गया था। 
 
मुंबई की कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को ही दावा किया था की महत्वाकांक्षी पुनर्निर्माण योजना यानी धारावी पुनर विकास योजना प्राइवेट लिमिटेड की 80% हिस्सेदारी अदानी समूह के पास में है। वहीं राज्य सरकार के पास महल 20% हिस्सेदारी है। 
बता दे कि कांग्रेस सांसद 2024 की लोकसभा चुनाव में सांसद बनने से पहले धारावी से विधायक थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुनर्विकास परियोजना रियल एस्टेट का सबसे बड़ा घोटाला है। गायकवाड़ के दावों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘धारावी पुनर्विकास योजना राज्य सरकार के नियंत्रण में है। एक प्रमुख सचिव स्तर का अधिकारी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीआरपी) का प्रमुख होगा। यह विकास नियंत्रण नियमों का मसौदा तैयार करेगा...।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्षी दल या तो इस मुद्दे का ठीक से अध्ययन नहीं कर रहे हैं या फिर इसका राजनीतिकरण करने में अधिक रुचि रखते हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0