8 साल बाद भारतीय स्क्रीन पर हो रही Fawad Khan की वापसी, फैंस उत्साहित
पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फवाद खान लगभग 12 साल के बाद टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता शो 'बरज़ख' में अभिनेत्री सनम सईद के साथ नजर आएंगे, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। टीवी स्क्रीन पर फवाद की वापसी ने फैंस को पागल कर दिया है। फैंस अभिनेता के नए शो के प्रीमियर को लेकर काफी उत्साहित हैं।फवाद खान का नया शो पाकिस्तान के साथ इंडिया में भी दिखाया जाएगा। इंडिया में यह शो अगले महीने ZEE5 पर प्रीमियर होगा। बता दें, लगभग छह साल के बाद भारतीय प्रशंसक अपने पसंदीदा पाकिस्तानी अभिनेता का दीदार कर पाएंगे। फवाद आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आये थे। उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकरों के काम करने पर बैन लग गया था, जिसके बाद से सरहद पार का कोई भी सितारा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आया है। इसे भी पढ़ें: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती पत्नी Hailey Bieber पर प्यार लुटाते नजर आए Justin Bieber, देखें तस्वीरेंखान लंबे समय से पाकिस्तानी इंडस्ट्री से भी गायब थे। उन्होंने छह साल बाद 2022 में द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट से बड़ी स्
पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फवाद खान लगभग 12 साल के बाद टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता शो 'बरज़ख' में अभिनेत्री सनम सईद के साथ नजर आएंगे, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। टीवी स्क्रीन पर फवाद की वापसी ने फैंस को पागल कर दिया है। फैंस अभिनेता के नए शो के प्रीमियर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फवाद खान का नया शो पाकिस्तान के साथ इंडिया में भी दिखाया जाएगा। इंडिया में यह शो अगले महीने ZEE5 पर प्रीमियर होगा। बता दें, लगभग छह साल के बाद भारतीय प्रशंसक अपने पसंदीदा पाकिस्तानी अभिनेता का दीदार कर पाएंगे। फवाद आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आये थे। उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकरों के काम करने पर बैन लग गया था, जिसके बाद से सरहद पार का कोई भी सितारा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आया है।
खान लंबे समय से पाकिस्तानी इंडस्ट्री से भी गायब थे। उन्होंने छह साल बाद 2022 में द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट से बड़ी स्क्रीन पर वापसी की। इसके बाद अभिनेता ने 'मिस मार्वल' सीरीज से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था।
असीम अब्बासी द्वारा निर्देशित, बरज़ख (पुर्गेटरी) एक 76 वर्षीय एकांतप्रिय व्यक्ति के बारे में है जो अपने बच्चों और पोते-पोतियों को अपने पहले प्यार के भूत से अपनी तीसरी शादी का जश्न मनाने के लिए घर बुलाता है। यह छह-एपिसोड की सीरीज़ भारत में 19 जुलाई को ZEE5 पर प्रीमियर होने वाली है। खान उस व्यक्ति के बेटे शहरयार खानज़ादा की भूमिका निभा रहे हैं। यह शो पहली बार 2023 में फ्रांस में प्रतिष्ठित सीरीज़ मेनिया फेस्टिवल में रिलीज़ किया गया था।