3 राउंड फायरिंग, बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी गोली, हमले के बाद बढ़ाई गयी Salman Khan की सिक्योरिटी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इस फुटेज में, दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की और फिर वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, 'आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।' #WATCH महाराष्ट्र: अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, "आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बा

#WATCH महाराष्ट्र: अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, "आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की… pic.twitter.com/5tS8L4WhwP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024
इसे भी पढ़ें: Love Sex Aur Dhokha 2 की कास्टिंग के लिए Bigg Boss 16 में जाना एक PR स्टंट था, Dibakar Banerjee का खुलासा
इसे भी पढ़ें: Imtiaz Ali क्यों कहे जाते हैं बॉलीवुड के बेस्ट फिल्म डायरेक्टर? यह पांच फिल्में है इस बात का सबूत, अब अमर सिंह चमकीला भी शामिल
What's Your Reaction?






