विकास का नया अध्याय लिख रहा है Azamgarh.... कई विकास परियोजनाओं का PM ने किया शुभारंभ, INDIA Alliance पर भी जमकर बरसे Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। यहाँ उन्होंने जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री के साथ स्टेज पर मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा, ''आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।'' उन्होंने आगे कहा, ''2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।'' #WAT

#WATCH आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई… pic.twitter.com/5Nay6NNpqR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024
इसे भी पढ़ें: हिसार के भाजपा सांसद Brijendra Singh ने छोड़ी पार्टी, Mallikarjun Kharge के आवास पहुंचे, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज
इंडिया गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी
आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास... जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है।
— BJP (@BJP4India) March 10, 2024
पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है।
यहां के लोगों ने माफियाराज और… pic.twitter.com/cl4oH2Ves2
What's Your Reaction?






