लखनऊ की गर्मी ने तोड़ा तीन दशक का रिकॉर्ड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। गर्मी ने 29 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 31 मई 1995 में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह की गर्मी पर ध्यान दें तो लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है। बिजली के साथ कई जगह पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।लखनऊ में न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले यहां 29 मई 1982 को न्यूनतम पारा 34.4 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बुलंदशहर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लखनऊ में आज शुक्रवार को भी गर्मी का तल्ख तेवर जारी है। इसे भी पढ़ें: Bihar Battles Heatwaves | बिहार में बढ़ते तापमान के बीच हीटस्ट्रोक ने ली 19 लोगों की जान, IMD ने जारी किया अलर्टभीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। शनिवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। गर्मी ने 29 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 31 मई 1995 में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह की गर्मी पर ध्यान दें तो लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है। बिजली के साथ कई जगह पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।
लखनऊ में न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले यहां 29 मई 1982 को न्यूनतम पारा 34.4 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बुलंदशहर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लखनऊ में आज शुक्रवार को भी गर्मी का तल्ख तेवर जारी है।
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। शनिवार से अयोध्या मंडल और लखनऊ आसपास जिलों में भी बादलों की आवाजाही के साथ बरसात के आसार हैं। उन्होंने कहा बूंदाबांदी का असर तीन जून तक रहेगा।