रांची से वाराणसी तक पहुंचाएगी वंदे भारत ट्रेन, जानें कितना किराया और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने गुजरात से देश को 10 वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर भारत के अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेन को रवाना किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को तीसरे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। वहीं, यह ट्रेन रांची से वाराणसी के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन सिर्फ 6 दिन चलेगी। हालांकि यह वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। ट्रेन रांची से वाराणसी के बीच 571 किमी की दूरी है। लेकिन यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी। इसमें 8 कोच है और 530 सीट है।वंदे भारत ट्रेन का किराया और क्या सुविधाएं मिलेगीरांची-वाराणसी वंदेभारत- चेयरकार-कैटरिंग के साथ 1505 रुपये- चेयरकार-बिना कैटरिंग 1160 रुपये- एक्सजूटिव क्लास- कैटरिंग 2725 रुपये- एक्सजूटिव- बिना कैटरिंग 2335 रुपयेवाराणसी-रांची वंदेभारतएक्सजूटिव क्लास- कैटरिंग साथ 2675 रुपयेएक्सजूटिव क्लास- कैटरिंग नहीं 2325 रुपयेचेयरकार-कैटरिंग के साथ 1450 रुपयेचेयरकार-बगैर कैटरिंग 1160 रुपयेरांची से वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंगवंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5 बजकर 10 मिनट रवाना होगी और दोपहर एक

रांची से वाराणसी तक पहुंचाएगी वंदे भारत ट्रेन, जानें कितना किराया और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने गुजरात से देश को 10 वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर भारत के अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेन को रवाना किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को तीसरे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। वहीं, यह ट्रेन रांची से वाराणसी के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन सिर्फ 6 दिन चलेगी। हालांकि यह वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। ट्रेन रांची से वाराणसी के बीच 571 किमी की दूरी है। लेकिन यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी। इसमें 8 कोच है और 530 सीट है।
वंदे भारत ट्रेन का किराया और क्या सुविधाएं मिलेगी
रांची-वाराणसी वंदेभारत
- चेयरकार-कैटरिंग के साथ 1505 रुपये
- चेयरकार-बिना कैटरिंग 1160 रुपये
- एक्सजूटिव क्लास- कैटरिंग 2725 रुपये
- एक्सजूटिव- बिना कैटरिंग 2335 रुपये
वाराणसी-रांची वंदेभारत
एक्सजूटिव क्लास- कैटरिंग साथ 2675 रुपये
एक्सजूटिव क्लास- कैटरिंग नहीं 2325 रुपये
चेयरकार-कैटरिंग के साथ 1450 रुपये
चेयरकार-बगैर कैटरिंग 1160 रुपये
रांची से वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग
वंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5 बजकर 10 मिनट रवाना होगी और दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, वाराणसी से ट्रेन शाम 4 बजकर 5 मिनट पर खुलकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दरअसल, यह ट्रेन 18 मार्च से रांची-वाराणसी ट्रेन का नियमित रुप से परिचालन शुरु होगा। IRCTC के अधिकारियों ने बताया कि मूरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन के स्टॉपेज होंगे।
पहली वंदे भारत ट्रेन रांची को कब मिली थी
बता दें कि, झारखंड को 12 मार्च को तीसरी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिला है। इससे पहले रांची और पटना तक चलने वाली पहली ट्रेन 27 जून 2024 को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।  24 सितंबर, 2023 को रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी मिली थी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0