यमराज की झूठ पकड़ने वाली मशीन की घंटी सुबह से बज रही है क्योंकि.... BJP के संकल्प पत्र पर Congress ने साधा निशाना, PM Modi से की माफी की मांग
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी किए गए 'संकल्प पत्र' पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। एआईसीसी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अमिताभ दुबे ने भाजपा के घोषणापत्र पर तंज कसा है। पवन खेड़ा ने बीजेपी के 'संकल्प पत्र' पर चुटकी लेते हुए कहा कि यमराज की झूठ पकड़ने वाली मशीन की घंटी सुबह से बज रही थी क्योंकि आज भाजपा का घोषणापत्र जारी होने वाला था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा के घोषणापत्र का नाम 'संकल्प पत्र' नहीं बल्कि 'माफ़ीनामा' होना चाहिए।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यमलोक की घटना का जिक्र करते हुए प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत की और कहा, 'यमराज ने एक मशीन बनाई थी। जब भी कोई झूठ बोलता था, उस मशीन की घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह मशीन बंद ही नहीं हो रही है। सुबह से टन-टन-टन बजे जा रही है। यमराज बहुत चिंतित हुए और उन्होंने चित्रगुप्त को बुलाया और कहा कि ये घंटी बंद क्यों नहीं हो है। चित्रगुप्त ने कहा कि महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।' इसे भी पढ़ें: S Jaishankar ने ब्रिटेन के विदेश म

इसे भी पढ़ें: S Jaishankar ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री कैमरून से बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की
यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी।
— Congress (@INCIndia) April 14, 2024
आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है?
चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।
हमें BJP के 'संकल्प पत्र' के नाम से… pic.twitter.com/pzazfIE9mk
इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 । संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों को सशक्त करने पर केंद्रित, BJP Manifesto जारी होने पर PM Modi ने क्या कहा?
2014 के घोषणापत्र में नरेंद्र मोदी जी ने वादा किया था कि..
— Congress (@INCIndia) April 14, 2024
- स्पेशल टास्कफोर्स बनाकर काला धन वापस लाएंगे, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड आ गया।
- नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है, जिसपर PM मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।
- स्पेशल पैकेज से 100… pic.twitter.com/B5XZmCK8zy
What's Your Reaction?






