मध्य प्रदेश : चुनाव कार्य में लगे सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को चुनाव कार्य में लगे एक सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि करीब 40 साल के मनीराम कांवरे एक पॉलिटेक्निक कॉलेज से चुनाव संबंधी सामग्री लेने के बाद मंडला (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र के बिछिया जा रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया कि आदिवासी विभाग से जुड़े कांवरे को मंडला जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि उनके परिजनों के लिए 15 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।  इसे भी पढ़ें: झारखंड के गोड्डा में पुलिस की गोलीबारी में एक आदिवासी की मौतउन्होंने बताया कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से कांवरे की मौत हो गई। राजन ने कहा, ‘‘हमने मंडला में आदिवासी विभाग के अधिकारियों को कांवरे की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है।’’ लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार क

मध्य प्रदेश : चुनाव कार्य में लगे सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को चुनाव कार्य में लगे एक सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि करीब 40 साल के मनीराम कांवरे एक पॉलिटेक्निक कॉलेज से चुनाव संबंधी सामग्री लेने के बाद मंडला (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र के बिछिया जा रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 

उन्होंने बताया कि आदिवासी विभाग से जुड़े कांवरे को मंडला जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि उनके परिजनों के लिए 15 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है। 
 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के गोड्डा में पुलिस की गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत


उन्होंने बताया कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से कांवरे की मौत हो गई। राजन ने कहा, ‘‘हमने मंडला में आदिवासी विभाग के अधिकारियों को कांवरे की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है।’’ लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मंडला सीट पर मतदान होगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0