मध्य प्रदेश का बाघ प्रिंट दिखा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, "वोग इटालिया" के डिजिटल एडीशन में बनाया स्थान
भोपाल। मध्य प्रदेश में धार जिले के स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार बाग प्रिंट की साड़ियों को जब स्व-सहायता समूह की लड़कियाँ पहन कर निकली तो समूह की सीता दीदी की फोटो वोग इटालिया (VOGUE ITALIA) के डिजिटल एडिशन में आ गयी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की 'एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)' योजना में धार जिले के विश्व प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' का चयन किया गया है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने जब इसे ट्वीट किया तो इसको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रिट्वीट किया है। इसे भी पढ़ें: लड़की ने शादी से किया इंकार, तो एसएएफ जवान ने भाई और मां को मारी गोलीवर्तमान में जिले के बाग एवं कुक्षी विकासखंड में आजीविका मिशन से जुडे़ 8 समूह के 58 सदस्य बाग प्रिंट के कार्य में संलग्न है। प्रिंट का प्रमोशन प्रोड्यूसर कंपनी बनाकर किया जा रहा है। कंपनी को अपराजिता स्वयं-सेवी संगठन द्वारा तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। समूह सदस्यों के परिवार कंपनी के शेयर होल्डर हैं। अब क्लस्टर गतिविधि में कलाकारों को एक साथ जोड़कर बाग प्रिंट हब का निर्माण भी बाग विकासखण्ड में प्रस्तावित है। इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच 15 अप्रै

इसे भी पढ़ें: लड़की ने शादी से किया इंकार, तो एसएएफ जवान ने भाई और मां को मारी गोली
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच 15 अप्रैल तक नहीं होगा बस आवागमन, स्कूल/कालेज में नहीं होगा शिक्षण कार्य
इसे भी पढ़ें: बांधवगढ़ के वन क्षेत्र लगी आग, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
इटली और फैशन दोनो एक दूजे के पर्याय,वहां की पत्रिका वोग में धार की सीता को मिला स्थान गर्व की बात।@collectordhar आलोक कुमार सिंह बोले सीता जैसी अनेक लड़कियों ने एसएचजी के जरिए साड़ी पेन्ट कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। pic.twitter.com/DwvK2cm2EP
— PRO DHAR (@PROJSDhar) March 30, 2021
What's Your Reaction?






